इटावा के लखना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय रामलखन धोबी के पुत्र ऋषि दिवाकर ने बुधवार को दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्री राय ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न जिलों से लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है।
Also Read : शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने भगवान राम के नाम पर जनता से वोट हासिल किए, लेकिन अयोध्या में मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों में चंदा, भूमि खरीद और चढ़ावे को लेकर गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की सच्चाई समझ चुकी है और कांग्रेस उसे सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय के अनुसार ऋषि दिवाकर के साथ लखना नगर पंचायत के सभासद बंटी उर्फ फिरोज, जानू तिवारी, पंकज यादव, अशोक दोहरे, मोहम्मद तसलीम, अवनीश त्रिपाठी, विवेक तिवारी, परवार वारसी, रामबाबू त्रिपाठी, शिवरतन दिवाकर, साधना सविता, संजू चौहान, पलक, वंशिका चौहान, सत्य प्रकाश शुक्ला, संजीव त्रिपाठी और हरेन्द्र त्रिपाठी सहित दर्जनों समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में इटावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


