उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ कर उनके अद्भुत एक कार्य को पूरा करें
योगी करीब पौने तीन बजे ग्राम रानीऊ स्थित आवंतिका फार्म हाउस पर हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचे और दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की।
Also Read : शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, सेंसेक्स 778 अंक लुढ़का
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। फार्म हाउस के निकट हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनाया गया था। कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा बिना पास किसी को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। मुख्य द्वार पर प्रत्येक व्यक्ति की जांच की गई।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



