School Closed in Noida: सर्दी का सितम सभी जगह जारी है कई कोहरा तो कई बारिश से सर्दी खूब पड़ रही है इसके चलते यूपी के नोएडा में बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। नोएडा में डीएम ने बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूल बंद (School Closed) के आदेश दिए हैं।
डीएम नोएडा की ओर से कहा गया है कि बढ़ती ठंड के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद (School Closed) रहेंगे। स्कूल कब तक बंद रहेंगे। इसके बारे में सिर्फ इतना कहा गया है कि अगले आदेश तक नोएडा के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
read more: मनरेगा के तहत दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ रही योगी सरकार
आपको बता दें कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर की ओर से बुधवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में घने कोहरे व अत्यधिक सर्दी के मद्देनजर जिले में संचालित सभी (CBSE/ICSE/IB/UP Board)सीबीएसई/ आईसीएसई/ आईबी/ यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों (कक्षा नर्सरी से 8 तक)में तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक अवकाश रहेगा। लेटर में यह भी लिखा है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
read more: कब है Makar Sankranti 14 या 15 जनवरी? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: News18


