उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अख्तर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा मैंने हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन किया है। वह जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन किया जाएगा।
Also Read : गर्मियों की छुट्टियों के बाद बुधवार को फिर खुलेगा दिल्ली उच्च न्यायालय
अख्तर मुरादाबाद जिले की कांठ सीट से सपा के विधायक हैं। उन्हें पार्टी विधायक मनोज पांडेय के स्थान पर वर्ष 2024 में विधानसभा में सपा का मुख्य सचेतक बनाया गया था।
मनोज पांडेय ने वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी जिसके बाद उन्होंने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


