उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway) स्थित झाला के पास पहाड़ी का एक बड़ा टुकड़ा अचानक सड़क पर आ गया। इसके चलते गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है। भूस्खलन के दौरान कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। इस कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। Gangotri Highway Landslide
सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने बीआरओ (BRO) की टीम को मौके पर भेजा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि हाईवे को खुलवाने के लिए बीआरओ की टीम पहुंच गई है और मलबे को हटाने का काम कर रही है। जल्द ही हाईवे को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
Tags :Landslide Uttarakhand News
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



