पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्य में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। वह दोपहर करीब 2 बजे दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और उसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि टीएमसी के कुशासन से परेशान बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने लिखा कि इस जनसंकल्प को और मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू की है। शाह ने कहा कि वह आज दक्षिण 24 परगना से ‘परिवर्तन यात्रा’ के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। इस यात्रा के जरिए भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के कोने-कोने तक ‘घुसपैठिया-मुक्त बंगाल’ का संदेश लेकर जाएंगे।
बता दें कि नौ जगहों से प्रस्तावित इस यात्रा की शुरुआत रविवार को चार जगहों से हो चुकी है। बड़ी जनसभाओं के साथ करीब 5,000 किलोमीटर लंबी यह यात्रा राज्य के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजरेगी। सोमवार को बाकी पांच स्थानों से भी इसे हरी झंडी दिखाई जाएगी। दक्षिण 24 परगना जिले में अमित शाह जनसभा के बाद यात्रा को रवाना करेंगे।
Also Read : अफगानिस्तान टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत आएगी, बीसीसीआई ने किया शेड्यूल का ऐलान
इसी समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हावड़ा के आमता में जनसभा को संबोधित करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बर्दमान के हासन विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर से दोपहर में यात्रा की शुरुआत करेंगे।
वहीं, रविवार को नितिन नवीन ने कूचबिहार जिले के रासमेला मैदान में जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा का पहला चरण शुरू किया था। पार्टी का दावा है कि यह यात्रा राज्य की 294 में से 250 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। होली के चलते 3 और 4 मार्च को यात्रा को अस्थायी रूप से रोका जाएगा। इस पूरी यात्रा का समापन 15 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में एक बड़ी रैली के साथ होगा। इस मेगा रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


