भारतीय युवा कांग्रेस ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय की ओर मार्च किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर ही उन्हें रोक दिया।
Also Read : बिहार: मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने दावा किया कि गृह मंत्री संसद सत्र के दौरान सदन में उपस्थित नहीं हुए और छात्रों पर हुई ‘‘बर्बरता’’ को लेकर जवाब भी नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। लाकड़ा का कहना था, ‘‘अगर छात्रों पर पैलेट गन और घातक हथियार का इस्तेमाल गृह मंत्री के आदेश पर हुआ तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और अगर उनकी जानकारी के बिना हुआ तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।’’
लाकड़ा ने कहा, ‘‘हम राहुल गांधी जी के बब्बर शेर हैं। न्याय मिलने तक न आवाज रुकेगी, न सड़कें सूनी होंगी। युवा कांग्रेस ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




