Somali National Army :- सोमाली नेशनल आर्मी ने दक्षिणी सोमालिया के निचले शबेले क्षेत्र में एक अभियान के दौरान अल-शबाब के 19 आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी ने रविवार को सेना के अधिकारियों के हवाले से कहा कि अभियान सोमाली सैनिकों और उनके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था, जिसमें अल-शबाब लड़ाकों के वाहनों और हथियारों को नष्ट कर दिया गया था।
एजेंसी ने कहा कि अभियान अभी भी चल रहा है लेकिन अल-शबाब के उग्रवादियों ने अभी तक दक्षिणी सोमालिया में नवीनतम सैन्य अभियान पर कोई टिप्पणी नहीं की है। (आईएएनएस)
Tags :
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




