काठमांडू। नेपाल (Nepal) के दारचुला जिले (Darchula District) में हिमस्खलन (Avalanche) के बाद चार महिलाएं और एक पुरुष लापता हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य जिला अधिकारी किरण जोशी (Kiran Joshi) ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे हुए हिमस्खलन के बाद शुरू में 12 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में सात लोगों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। जोशी ने कहा, पांच लोग अभी भी लापता हैं। हम अभी भी उनके ठिकाने के बारे में अनजान हैं।
ये भी पढ़ें- http://गृह मंत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कमलनाथ को लिखा पत्र
रेस्क्यू टीम (Rescue Team) घटना स्थल पर पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश और बर्फबारी से बचाव अभियान में परेशानी आ रही है। जोशी ने कहा, अगर मौसम में सुधार होता है तो हम बुधवार को बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजने की योजना बना रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोग यार्सागुम्बा नामक कैटरपिलर फंगस इकट्ठा कर रहे थे, इस दौरान वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



