Nepal

  • नेपाल में बाढ़ से बढ़ी चिंता

    नई दिल्ली। नेपाल में पिछले महीने अचानक आई बाढ़ के बाद अब एक बार फिर नई बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नेपाल के पहाड़ी जिले गोरखा में रविवार सुबह थेरांग नदी में बाढ़ आ गई। इससे बिहार में प्रशासन अलर्ट हो गया है। अगर नेपाल पानी छोड़ता है तो गंडक और गंगा दोनों नदियों में जलस्तर और बढ़ेगा। ध्यान रहे इन दोनों नदियों में पानी पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बहरहाल, नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में अब तक 1,344 शव मिल चुके हैं, जबकि करीब पांच हजार लोग अब भी लापता...

  • नेपाल के पीएम ने भारत का आभार जताया

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पिछले महीने अचानक बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए भारत का धन्यवाद दिया है। उन्होंने नेपाल की संसद में बुधवार को भारत के साथ साथ चीन को भी धन्यवाद दिया। बुधवार को संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों ने समय पर राहत सामग्री, तकनीकी टीमें और आपात मदद भेजी। गौरतलब है कि भारत ने राहत सामग्री की पांचवीं खेप भेजी है। भारतीय टीमें सुरंगों में सर्च ऑपरेशन और शवों की पहचान में मदद कर रही हैं। वहीं, चीन ने ग्यिरोंग बॉर्डर तक जाने...

  • नेपाल में मरने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर

    नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। अब भी हजारों लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके बाद कम से कम सात जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन जिलों में नदियों के किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को आई बाढ़ में इन्हीं इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही मची। इस बीच मंगलवार, एक सितंबर की...

  • नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

    नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक नेपाल और तिब्बत में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 955 हो गया है। अकेले नेपाल में 939 मौते हुई हैं, जबकि तिब्बत में मरने वालों का आंकड़ा 16 है। बाढ़ में बहे लोगों के 17 शव उत्तर प्रदेश में गंडक नदी से बरामद किए...

  • नेपाल : एक ही शव पर दो परिवारों ने किया दावा, डीएनए जांच के लिए भेजे गये नमूने

    नेपाल के रासुवा में भोटेकोशी नदी में आयी बाढ़ के बाद दो परिवारों ने एक शव को अपना परिजन बताया है और प्रशासन को दावों की पुष्टि करने के लिए डीएनए जांच का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ के बाद प्रशासन के लिए शवों की शिनाख्त करना और उन्हें लापता लोगों की सूची से मिलाना मुश्किल हो गया है। ऐसी ही एक स्थिति पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान अकादमी में सामने आयी, जब शव संख्या 1003 पर दो परिवारों ने अपना दावा पेश किया। एक परिवार का कहना था कि यह मैलुंग जलशक्ति परियोजना में काम करने वाले गोपाल दहित का...

  • नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई

    मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से शव बरामद किये गये। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट हिमनद के टूटने के बाद हिमस्खलन जैसी घटना से पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया, जिससे बुधवार को मध्य नेपाल में कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को...

  • नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

    पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम और पते वाली एक सूची जारी की है और उन्हें खोजने के लिए काठमांडू में भारतीय दूतावास और नेपाल के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रही है। इसके अनुसार, लापता लोगों में से छह आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके से, तीन बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट इलाके से...

  • भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

    नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने कहा कि जिले में सुरक्षा स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को पहली बार कर्फ्यू लगाया था। बाद में इसका विस्तार करते हुए पूर्व-पश्चिम राजमार्ग समेत 10 इलाकों को इसके दायरे...

  • नेपाल ने किया है भारतीय जमीन पर कब्जा

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रविवार को कहा कि सिर्फ भारत ने ही नेपाली जमीन पर कब्जा नहीं किया है, बल्कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया है। प्रधानमंत्री बनने के दो महीने बाद बालेन शाह पहली बार नेपाली संसद को संबोधित कर रहे थे। ‘काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। दोनों देशों को मिलकर इस मामले की जांच करनी चाहिए। भारत और चीन के बीच लिपुलेख और लिम्पियाधुरा के रास्ते होने वाले व्यापार पर शाह ने...

  • नेपाल का युवा मंत्रिमंडल मिसाल बना!

    नेपाल का कैबिनेट भारत, चीन सभी से युवा, अधिक समावेशी और योग्यता-आधारित है। भारत और चीन की तुलना में यहां भ्रष्टाचार-विरोधी 'डिलीवरी बेस्ड गवर्नेंस' पर जोर है, जो पड़ोसियों में अक्सर कम देखा जाता है। इस कैबिनेट की सबसे बड़ी ताकत इसकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि है। प्रधानमंत्री बालेन शाह स्वयं स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एम.टेक हैं। उनकी टीम में दो डॉक्टरेट धारक और दस स्नातकोत्तर,हार्वर्ड से एमपीए/आईडी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक हैं। नेपाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया जब 27 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेतृत्व में बालेन शाह (बलेंद्र शाह) ने 36 वर्ष...

  • बालेन शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बने

    काठमांडो। नेपाल में शुक्रवार को बालेन्द्र (बालेन) शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे 35 साल के हैं और देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। पद की शपथ के कुछ घंटे पहले उन्होंने रैप गाने के जरिए पहला संदेश जारी किया, जिसमें भ्रष्टाचार, सिस्टम बदलाव और युवाओं का जिक्र किया। उन्होंने अपने गीत में कहा कि एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इस बार इतिहास बन रहा है। गौरतलब है कि वे पहले रैपर रहे हैं और बाद में काठमांडो के मेयर बने थे। बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी आरएसपी ने पांच...

  • नेपाल में मतदान संपन्न, नतीजों में देरी होगी

    काठमांडू। नेपाल में जेन जेड आंदोलन के चलते हुए तख्तापलट के बाद पहली बार आम चुनाव हुए। गुरुवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। रात 12 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मतदान किया है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि मतदान समाप्त होने के बाद भी दूरदराज इलाकों में वोटिंग हो रही थी। गुरुवार को प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडू के धापासी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला था। उन्होंने कहा कि अब उनका रोल पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि...

  • नेपालः कुछ नया होगा?

    नेताओं के अवसरवाद तथा आर्थिक समस्याओं से त्रस्त नौजवानों ने कुछ नया बनाने की इच्छा के साथ तत्कालीन सरकार को उखाड़ फेंका था। लेकिन उसके बाद अब लोगों के पास जो विकल्प हैं, उनसे नई व्यवस्था बनने की आशाएं धूमिल ही हैं। पिछले साल सितंबर में हुए जेन-ज़ी विद्रोह से नेपाल में आया बदलाव कितना टिकाऊ साबित हुआ, यह गुरुवार को होने वाले मतदान के परिणाम से जाहिर होगा। नेपाल के एक करोड़ 90 लाख मतदाता 275 सदस्यों की प्रतिनिधि सभा को चुनने के लिए मतदान करेंगे। नेपाल की चुनाव प्रणाली के मुताबिक 165 सदस्य प्रत्यक्ष रूप से फर्स्ट पास्ट...

  • बांग्लादेश हो या नेपालः सामने वही सवाल

    बांग्लादेश में विद्रोह का जो परिणाम हुआ है, उससे अलग सूरत नेपाल में नहीं होगी, जहां अगले पांच मार्च को आम चुनाव होना है। क्या बिना ऐसी संगठित पार्टी की मौजूदगी के- जिसके पास स्पष्ट विचारधारा और सुपरिभाषित संगठन हो- कोई ऐसा परिवर्तन हो सकता है, जिससे मूलभूत ढांचा बदले और आम जन के जीवन स्तर में सुधार का मार्ग प्रशस्त हो? बांग्लादेश में अगस्त 2024 जन व्रिदोह हुआ। अगुआई छात्रों ने की, जिनके पीछे आवाम का बहुत बड़ा हिस्सा लामबंद हुआ। उन सबकी शिकायत थी कि तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद तानाशाह बन गई हैं, उन्होंने लगातार तीन आम...

  • नेपाल में हिमस्खलन से पांच विदेशी नागरिकों की मौत

    काठमांडू। नेपाल के उत्तर पूर्वी हिस्से में यालुंग री नाम की चोटी पर सोमवार को बर्फ का पहाड़ टूटने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब 5,630 मीटर ऊंची चोटी के बेस कैंप पर बर्फ का पहाड़ टूट कर गिर गया। मरने वालों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इतालवी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। डोलखा जिले की पुलिस ने यह जानकारी दी है। हादसा जिस इलाके में हुआ है वह इलाका बागमती प्रांत के रोलवालिंग वैली में आता है। पुलिस और राहत की टीमें देर शाम...

  • नेपाल में 50 से ज्यादा मौत

    काठमांडू/पटना। नेपाल में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 10 लोग लापता हैं। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि कोशी नदी का जलस्तर दोगुने से ज्यादा हो गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद नदी पर बने बांध के सभी 56 दरवाजे खोल दिए गए हैं। आमतौर पर 10 से 12 दरवाजे एक साथ खोले जाते हैं। सभी दरवाजे खोले जाने से बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ आने का खतरा पैदा...

  • अब निर्माण का वक्त

    नेपाल में अब चुनौती राजनीतिक व्यवस्था के नव-निर्माण के साथ-साथ वैसे आर्थिक कार्यक्रम तय करने की भी है, जिससे नौजवानों को वैसी अवसरहीनता और हताशा से उबारा जा सके, जो हालिया भूकंपीय घटनाक्रम की जड़ में रही हैं। आम जन के मन में बैठे गुबार के विस्फोट से सत्ता तंत्र के उड़े परखचे अभी भी नेपाल में जहां-तहां बिखरे हुए हैँ। अब उन्हें सहेजने की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट की पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशील कार्की के कंधों पर डाली गई है। कार्की के नेतृत्व में बनी कार्यवाहक सरकार को अगले छह मार्च से पहले चुनाव संपन्न करवा कर सत्ता निर्वाचित प्रतिनिधियों...

  • नेपाल हिंसा में मरे लोगों को शहीद का दर्जा

    काठमांडू। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कार्यभार संभालने के बाद कहा है कि आठ अगस्त को युवा प्रदर्शनकारियों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन में मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया जाएगा। साथ ही पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया जाएगा। इस बीच खबर है कि नेपाल हिंसा में मरने वालों की संख्या 72 हो गई है, इनमें एक भारतीय महिला भी शामिल है और तीन पुलिसकर्मी हैं। कार्की ने पद संभआलने के बाद कहा है, 'मैं छह महीने से ज्यादा समय तक सत्ता में नहीं रहूंगी और नवनिर्वाचित संसद को अधिकार सौंप...

  • नेपाल में जनता का संघर्ष बार-बार

    नेपाल बार-बार दिखाता है कि सत्ता और जनता का रिश्ता संविधान से नहीं, सड़कों पर गिरते लहू, आंसुओं और टूटती आवाज़ों से मापा जाता है। तराई से पहाड़ तक पथराव हुआ, गोलियां चलीं और लाठियां टूटीं। यह विरोध केवल आज का नहीं है; यह उन असंतोषों की कड़ी है, जो कभी मधेश आंदोलन, कभी जातीय असमानता और राजनीतिक वादाख़िलाफ़ी के रूप में उभरते रहे। नेपाल की जनता ने अपनी सरकार को आईना दिखाया है। पूछा है क्या ऐसे ही दिन का वादा था? वहां की सत्ता ने क्या जुल्म के सितम का पहाड़ खड़ा कर दिया था। सर्वसत्ता की लालसा...

  • मणिपुर से नेपाल की तारीफ

    इम्फाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के दौरे में अपने भाषण में नेपाल के लोगों की तारीफ की। उन्होंने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई भी दी। मोदी ने कहा, ‘मैं नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से सुशीला कार्की को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वे नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी’। इसके बाद नेपाल के नागरिकों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज, मैं नेपाल के हर उस व्यक्ति की प्रशंसा करूंगा, जिसने इतने अस्थिर वातावरण में भी...

और लोड करें