टोक्यो। जापान (Japan) के दक्षिणी चिबा प्रांत में गुरुवार को 5.4 तीव्रता (5.4 Intensity) का भूकंप (Earthquake) आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप दक्षिणी चिबा प्रान्त में स्थानीय समयानुसार सुबह 4:16 बजे 40 किमी की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र 35.2 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.2 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में भूकंप का झटका महसूस किया गया। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें- http://जालंधर उपचुनाव में करीब 50 फीसदी मतदान, आप विधायक गिरफ्तार
Tags :Earthquake Japan
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


