राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत में कोरोना के 214 मामले मिले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण चीन सहित दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा है। हालांकि भारत में इसकी संख्या अभी स्थिर है। शनिवार की सुबह स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल 214 नए मामले मिले हैं और चार लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले 228 नए मामले मिले थे। बहरहाल, पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या लगभग समान रही है। शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 2,506 थी, जो शनिवार को बढ़ कर 2,509 हो गई।

ऑस्ट्रेलिया से मध्य प्रदेश के जबलपुर लौटी 38 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला 23 दिसंबर को मुंबई पहुंची थी, वहां से जबलपुर आई। उसके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। महिला के परिजनों के सैंपल भी भेजे गए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 32 मामले सामने आए। इनमें से 11-11 मामले पुणे और मुंबई में मिले। इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बताया है कि देश में 11 दिन में आए 124 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में ओमिक्रॉन के 11 सब वैरिएंट मिले हैं।

उधर चीन और जापान में नए केसेज तेजी से बढ़ रहे हैं और मरन वालों की संख्या भी बढ़ रही है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर नजर रखने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें, बताया गया है कि चीन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहां श्मशानों में जगह नहीं होने के कारण टेंट में शव रखे जा रहे हैं।

इस बीच खबर है कि चीन में सोशल मीडिया साइट वीबो ने एक हजार से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। ये साइट ट्विटर की तरह है। सोशल मीडिया साइट ने उन अकाउंट्स को बैन किया है, जिन पर चीन की जीरो कोविड पॉलिसी की आलोचना की जा रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, कुछ अकाउंट्स को अस्थायी तौर पर सस्पेंड किया गया है और कुछ पर परमानेंट बैन लगा दिया गया है। उधर जापान में भी कोरोना बेकाबू हो रहा है। जापान टाइम्स के मुताबिक, शुक्रवार को 456 लोगों की मौत हुई।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *