राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए शनिवार शानदार

नई दिल्ली। ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में शनिवार की शाम तक खिलाड़ियों ने भारत को तीन और गोल्ड दिलाए। रात तक और भी पदक मिलने की उम्मीद है। देर शाम तक भारत के आठ गोल्ड मेडल हो गए थे और कुल पदकों की संख्या 30 पहुंच गई थी। इस तरह भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया था।

शनिवार को जैस्मिन लांबोरिया ने महिलाओं के मुक्केबाजी मुकाबले में 57 किलो भार वर्ग में और प्रीति पवार ने 54 किलो की कैटेगरी में भारत को गोल्ड दिलाया। इनके साथ ही सोमन राणा ने पैरा शॉटपुट की एफ 57 कैटेगरी में गोल्ड जीता। वहीं, पुरुषों की 55 किलो कीकैटेगरी में जादुमणि सिंह को सिल्वर मिला। जैस्मिन ने फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स और प्रीति ने कनाडा की सवाना डोलमागो को हराया।

देर रात के मुकाबले में भारत के सात और मुक्केबाज गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में उतरेंगे। शनिवार के मुकाबले में एक अन्य भारतीय शुभम जुयाल ने सिल्वर हासिल किया। भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और मेडल जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ ब्रॉन्ज जीता।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment