nayaindia BJP government in exit poll एक्जिट पोल में भाजपा की सरकार
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट| नया इंडिया| BJP government in exit poll एक्जिट पोल में भाजपा की सरकार

एक्जिट पोल में भाजपा की सरकार

Opposition parties BJP

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद मीडिया समूह द्वारा किए गए एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त बताई गई है। ज्यादातर मीडिया समूहों के मुताबिक त्रिपुरा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। नगालैंड में भी भाजपा और उसकी सहयोगी एनडीपीपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। एक्जिट पोल के मुताबिक मेघालय में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा लेकिन मुख्यमंत्री कोनरेड संगमा की एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी होगी। असली नतीजे दो मार्च को आएंगे।

बहरहाल, पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में से त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि मेघालय और नगालैंड में सोमवार को मतदान हुआ। सोमवार को वोटिंग खत्म होने के बाद देर शाम तक कई मीडिया समूहों ने एक्जिट पोल के अनुमान बताए। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, जी न्यूज-मेट्राइस, टाइम्स नाऊ-ईटीजी रिसर्च और जन की बात ने एक्जिट पोल जारी किया। इनके मुताबिक दो राज्यों में भाजपा और उसका गठबंधन जीतेगा, जबकि एक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी।

त्रिपुरा में टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च को छोड़ कर बाकी तीन एजेंसियों ने भाजपा और उसके सहयोगी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। टाइम्स नाउ के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 21 से 27 सीटें मिलेंगी। इसके मुताबिक लेफ्ट और कांग्रेस को 18 से 24 सीटें मिलेंगी। इसने त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया है। चारों एजेंसियों के पोल ऑफ द पोल्स के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 32 और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 15 सीट मिलेगी।

नगालैंड में सभी मीडिया समूहों ने भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन को पूर्ण बहुमत का अनुमान जाहिर किया है। चारों मीडिया समूहों और एजेंसियों के पोल ऑफ द पोल्स के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 42 और एनपीएफ को छह सीटें मिलेंगी। मेघालय में चारों एजेंसियों ने त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया है। हालांकि चारों के मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी एनपीपी होगी। पोल ऑफ द पोल्स के मुताबिक उसे 20 सीटें मिलेंगी। पिछली बार सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस सिर्फ छह सीट जीत पाएगी और भाजपा को भी छह सीटें मिलेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 8 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
जेलेंस्की से बातचीत के लिए जापान के प्रधानमंत्री किशिदा यूक्रेन रवाना
जेलेंस्की से बातचीत के लिए जापान के प्रधानमंत्री किशिदा यूक्रेन रवाना