Thursday

31-07-2025 Vol 19

वित्त मंत्रालय का ही कर्मचारी निकला जासूस! महत्वपूर्ण जानकारी कर रहा था लीक

712 Views

नई दिल्ली | Finance Ministry : वित्त मंत्रालय में ही एक कर्मचारी बड़ा गेम खेल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच ने वित्त मंत्रालय के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट पर बतौर डेटा एंट्री ऑपरेटर काम कर रहा था और पैसों के बदले संवेदनशील जानकारी दूसरे देशों को भेज रहा था।

ये भी पढ़ें:- MP: दिनदहाड़े व्यापारी से 14 लाख की लूट, भिंड पुलिस कर रही तलाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार, जासूसी के शक में गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम सुमित बताया जा रहा है। पुलिस ने सुमित के पास से एक मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किया है। इसी फ़ोन से वह दूसरे देशों में सीक्रेट जानकारी भेजा करता था। पकड़े जाने के बाद सुमित के खिलाफ ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- मशहूर लेखक सुजान दासगुप्ता की अचानक मौत, फ्लैट के बाथरूम में मिला शव

crime
Twitter – ANI

ये भी पढ़ें:- हेलीकॉप्टर हादसा से दहला यूक्रेन, 3 मंत्रियों समेत 18 लोगों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Finance Ministry : क्राइम ब्रांच को आरोपी के फोन से कई महत्वपूर्ण डेटा और जानकारी मिली है। ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत देश के खिलाफ जासूसी और देशद्रोही तथा देश की अस्मिता को नुकसान पहुंचाने वाले अपराध को ध्यान में रखते हुए दोषी पाए जाने पर अरोपी को 14 साल तक जेल की सज़ा या भारी जुर्माना या दोनों ही सजा का प्रावधान है। अब क्राइम ब्रांच सुमित के बारे में और जानकारी जुटाने में लगी हुई है। जिसके बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- पूर्वाेत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, आचार संहिता लागू

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *