नई दिल्ली। मानहानि के मामले में सजा को चुनौती देने की याचिका सूरत की जिला अदालत में दायर करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी लड़ाई को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई करार दिया। उन्होंने सोमवार को कहा कि वे ‘मित्रकाल’ के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसमें सत्य ही उनका अस्त्र है।
राहुल ने ट्विट किया- ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा! उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके इस ट्विट को रिट्विट करते हुए रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां लिखीं- सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं।
Tags :Congress Rahul Gandhi
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



