nayaindia Domestic LPG cylinder घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट| नया इंडिया| Domestic LPG cylinder घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ

Image Source : Social Media

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। एक मार्च से 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1,103 रुपए हो गई है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में कमी आई है और रूस से भारत सस्ता तेल भी खरीद रहा है। इसके बाद भी कीमत कम होने की बजाय बढ़ रहे हैं।

बहरहाल, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के साथ साथ 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में एक बार में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया है। दिल्ली में ये अब इसकी कीमत 2,119.50 रुपए पहुंच गई है। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले एक जनवरी को कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया गया था। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इससे पहले जुलाई 2022 में बढ़ोतरी हुई थी।

पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में पांच बार बदलाव हुआ है। पिछले साल मार्च में सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए थी। 22 मार्च 2022 को सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 949.50 रुपए हो गई। इसके बाद तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सात मई को फिर 50 रुपए कीमत बढ़ाई, जिससे ये 999.50 रुपए पर पहुंच गए। पिछले एक साल में पांच बार में कुल 203.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
बसपा के नेताओं में बेचैनी
बसपा के नेताओं में बेचैनी