nayaindia Anil Parab Money Laundering: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब...

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब पर ईडी की गाज, करोड़ों की जमीन कुर्क

Anil Parab
Image Credit - Mid-Day

मुंबई | Anil Parab Money Laundering: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता अनिल परब के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने कार्रवाई करते हुए अनिल परब, साई रिज़ॉर्ट एनएक्स और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में 10.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की गई है।

ये भी पढ़ें:- पूर्व सांसद जयाप्रदा को मिली ज़मानत

Anil Parab Money Laundering: 57 वर्षीय अनिल परब 2019 से 2022 तक महाराष्ट्र में परिवहन और संसदीय मामलों के मंत्री रहे हैं। उस समय उद्धव ठाकरे के अगुवाई वाली शिवसेना की सरकार थी। खबरों की माने तो ईडी की ओर से कुर्क की गई संपत्ति-भूमि की कीमत 2,73,91,000 रुपये है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान कांग्रेस में 100 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

Anil Parab Money Laundering: ईडी ने जो संपत्ति कुर्क की है, वह जमीन के रूप में है, और रत्नागिरी में दापोली-मुरुड के गेट नंबर 446 में है। ये भी बताया जा रहा है कि उक्त जगह जहां साई रिज़ॉर्ट एनएक्स बनाया गया है, उस जमीन की कीमत 7,46,47,000 रुपये हैं। साई रिजॉर्ट एनएक्स के अवैध निर्माण के संबंध में कई शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें:- जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मिला पुराना ‘गोला’

भाजपा सांसद ने लगाए थे कई आरोप
Anil Parab Money Laundering: बता दें कि, परब के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा और भी कई आरोप लगे हैं। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अनिल परब पर कोंकण के दापोली में अवैध होटल बनाने, परिवहन विभाग में ट्रांसफर रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया था। जिसके बाद 2022 में ईडी ने जांच करते हुए 14 स्थानों पर छापे मारे थे और अनिल परब के खिलाफ कई बार समन भी जारी हुआ था। उनसे ईडी अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की थी।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ में कोविड रोधी टीके का भंडार खत्म

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें