nayaindia Avalanche in Gulmarg: गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन, 2 विदेशी पर्यटकों....

गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन, 2 विदेशी पर्यटकों की मौत, कई घायल

Avalanche
Twitter - ANI

बारामूला |  Avalanche in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बुधवार को सैलानियों पर बर्फ की भारी आफत टूट पड़ी। जिसमें 2 विदेशी सैलानियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग हिमस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गुलमर्ग स्थित स्की रिजॉर्ट में अफरवत चोटी पर आज हिमस्खलन हो गया। ये घटना उस समय हुई जब विदेशी सैलानियों का एक समूह क्षेत्र में स्कीइंग का आनंद ले रहा था। इनके साथ 2 स्थानीय गाइड भी थे। तभी दोपहर करीब 12:30 बजे बड़े पैमाने पर पहाड़ों से अचानक भारी हिमस्खलन हो गया जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। रविवार को क्षेत्र में ताजा हिमपात के बाद ये कई स्कीयरों में आकर्षण केन्द्र बना हुआ था। बर्फ की बिछी सफेद चादर भले ही आकर्षण का केन्द्र रहती हो, लेकिन जब ये प्रकृति अपने पर आती है तो किसी को भी नहीं बख्शती है।

Avalanche in Gulmarg: गुलमर्ग हिमस्खलन में बचाव अभियान, बारामूला पुलिस की टीम और अन्य कई लोगों ने मिलकर आपदा में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे के बाद दो व्यक्तियों के शवों को बर्फ के नीचे से निकाल लिया गया है। इससे पहले चार अन्य लोगों को सुरक्षित भी बचाने में सफलता मिली है। इस आपदा से अब तक 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है।

Avalanche in Gulmarg:  आज हुई इस हिमस्खलन की घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद पर्यटकों में हड़कंप मच गया और पर्यटक रिजॉर्ट से अपनी जान बचाकर वहां से निकलने को मजबूर हो गए। बारामूला पुलिस ने पर्यटकों और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एजेंसियों के साथ बचाव अभियान शुरू किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें