nayaindia Chandrayaan Mission-3 जुलाई में इसरो लांच करेगा चंद्रयान मिशन-3

जुलाई में इसरो लांच करेगा चंद्रयान मिशन-3

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो जुलाई में मिशन चंद्रयान-3 लांच करेगा। बताया गया है कि भारत का अंतरिक्ष यान चांद पर उतरने को तैयार है। अगर चंद्रयान-3 की लांचिंग सफल रहती है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने विमान उतार चुके हैं। गौरतलब है कि चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लांच किया गया था। करीब दो महीने बाद सात सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।

इस बीच खबर है कि रूस ने अपना मून लैंडर मिशन स्थगित कर दिया है। कुछ तकनीकी कमी रह जाने की वजह से उसे ऐसा करना पड़ा। ध्यान रहे इससे पहले 2022 में भी रूसी मिशन तकनीकी दिक्कतों की वजह से टाला गया था। ऐसे में भारत के चंद्रयान-3 के पास रूस से पहले चंद्रमा पर उतरने का मौका है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा- चंद्रयान-2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा- असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें। चंद्रयान- 3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें