कराची। पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कराची की एक जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों (Indian fishermen) को पाकिस्तानी (Pakistan) प्राधिकारियों ने रिहा कर दिया और उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया।
मछुआरों को बृहस्पतिवार शाम में कराची की मलीर जेल (Malir Jail) से रिहा किया गया। मलीर जेल अधीक्षक नजीर तुनियो ने बताया कि उन्होंने जेल में बंद भारतीय मछुआरों के पहले जत्थे को रिहा कर दिया है तथा मछुआरों के दो अन्य जत्थों को जून और जुलाई में रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमने जेल में बंद 198 मछुआरों को बृहस्पतिवार को रिहा कर दिया जबकि 200 और 100 मछुआरों को बाद में रिहा किया जाएगा। तुनियो ने कहा कि मलीर जेल से बृहस्पतिवार को 200 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाना था लेकिन उनमें से दो मछुआरों की बीमारी के कारण मौत हो गई। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


