Wednesday

16-07-2025 Vol 19

मुंबई ने दिल्ली को पछाड़ा, बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

742 Views

मुंबई | Mumbai Pollution: क्या बात है देश में गजब का कॉपेटिशन चल रहा है। एक शहर दूसरे शहर को मात देने की होड में लगा हुआ है, वह भी पॉल्यूशन के मामले में। अभी तक देश का सबसे प्रदूषण वाला शहर राजधानी दिल्ली को कहा जाता रहा है, लेकिन मुंबई ने इस मामले में दिल्ली को भी पछाड़ दिया है।

Mumbai Pollution:  एयर पॉल्यूशन के मामले में मुंबई ने दिल्ली को पछाड़ते हुए मुंबई देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स आईक्यू एयर, एक वास्तविक समय वायु गुणवत्ता मॉनिटर के अनुसार, मुंबई को 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच एक सप्ताह के लिए भारत में सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है। आपको ये भी बताना चाहेंगे कि, सीपीसीबी के रिकॉड के अनुसार, इस साल नवंबर से जनवरी के बीच मुंबई में ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ दिन पिछली तीन सर्दियों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा रहे थे।

Mumbai Pollution:  बता दें कि, हिंदुस्तान टाइम्स में की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जनवरी को मुंबई को सबसे प्रदूषित शहर की रैंकिंग में 10वां स्थान मिला था, लेकिन 2 फरवरी को मुंबई इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गया और फिर से छलांग लगाते हुए 13 फरवरी को, मुंबई ने भारत में सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दिल्ली को भी पछाड़ दिया है।

Mumbai Pollution:  अगर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की बात की जाए तो भी मुंबई पीछे नहीं रहा। एयर पॉल्यूशन के मामले में मुंबई दुनिया भर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। जबकि, अभी तक भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहने वाली राजधानी दिल्ली पाल्यूटेड शहरों की इस सूची में टॉप टेन में भी नहीं है। वहीं, इस सूची में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान के लाहौर को माना गया है, जबकि, तीसरा नंबर अफगानिस्तान के काबुल को दिया गया है।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *