नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को बिहार दिवस (Bihar Day) पर राज्य को भारत का सिरमौर करार दिया और राज्यवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा (BJP) इस राज्य की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित है।
बिहार की जनता को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट में उन्होंने कहा, प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा, प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूं।
बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



