राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

वाह! दिल्ली में मजदूरों के पास भी अपना मकान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मजदूरों के लिए मकान (House) व होस्टल (आश्रयस्थलों) (shelter home) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रम विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि सरकारी सुविधाओं तथा योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो।

इसे भी पढ़ेःएमसीडी चुनाव से पहले केजरीवाल को झटकाः ‘आप’ की पार्षद भाजपा में शामिल

कार्यालय ने कहा, बैठक में इन बिंदुओं पर फैसले किए गए-सभी श्रमिकों को बसों में मुफ्त सफर के लिए सालाना डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) पास दिए जाए। श्रमिकों के रहने के लिए मकानों व होस्टल की व्यवस्था की जाए। सभी श्रमिकों के बच्चों के लिए मुफ्त ‘कोचिंग’ की व्यवस्था हो। सभी श्रमिकों को ‘टूलकिट’ दिए जाएंगे व बड़े स्तर पर उनके लिए ‘कौशल विकास कार्यक्रम’ चलाए जाएंगे। सभी श्रमिकों को ईएसआई (ESI) (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) तथा एवं ग्रुप इंश्योरेंस (Group Insurance) दिए जाएंगे। (भाषा)

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − seven =