नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को संसद रत्न सम्मान 2023 (Sansad Ratna Samman 2023) के लिए नामित सांसदों को बधाई दी।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary), राजद के मनोज झा (Manoj Jha), माकपा के जॉन ब्रिटास (John Britas) सहित 13 सांसदों को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित किया गया है। इस सम्मान के लिए 13 सांसदों को नामित किया गया है, जिनमें आठ लोकसभा (Lok Sabha) के और पांच राज्यसभा (Rajya Sabha) के सदस्य हैं। इनमें तीन पूर्व सांसद भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि संसद रत्न सम्मान के लिए नामित संसद के सभी सहयोगियों को बधाइयां। वे अपनी समृद्ध अंतर्दृष्टि के साथ संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करते रहें। भाषा।
Tags :Narendra Modi
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



