नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा (Shyamji Krishna Verma) को बृहस्पतिवार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें समर्पित राष्ट्रवादी एवं साहसी व्यक्तित्व का धनी बताया।
मोदी ने ट्वीट किया, वह एक सच्चे राष्ट्रवादी व साहसी व्यक्तित्व के धनी थे जो अन्याय और औपनिवेशिक शासन के खिलाफ भारत के संघर्ष में अग्रणी रहे। हम उनके आदर्शों से प्रेरित होकर अपने महान देश के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।
श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 1857 में गुजरात में हुआ था। उन्होंने लंदन में ‘द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट’ (‘The Indian Sociologist’), ‘इंडियन होम रूल सोसाइटी’ , ‘Indian Home Rule Society’) और ‘इंडिया हाउस’ (‘India House’ ) की स्थापना की थी, जिनका मकसद राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना और देश की आजादी के लिए काम करना था।
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी 2003 में स्विट्जरलैंड से वर्मा की अस्थियां स्वदेश लाए थे। वर्मा का स्विट्जरलैंड में 1930 में निधन हो गया था। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



