राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत में कोरोना से पांच लोगों की मौत, संक्रमण के 618 नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गयी और 618 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,91,956 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,197 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में 319 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,41,56,970 पर पहुंच गया है।

देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 8,000 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 220,64,71,236 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,91,956 है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 85 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 40, गुजरात में 35, तेलंगाना में 35, दिल्ली में 24, तमिलनाडु में 12, गोवा, कर्नाटक और केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आठ-आठ, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में छह-छह, राजस्थान और उत्तराखंड में पांच-पांच, चंडीगढ, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और मध्य प्रदेश में दो-दो, ओडिशा में एक मामले बढ़े हैं। वहीं कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो, उत्तराखंड में एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी। (वार्ता)

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nineteen =