रांची। सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को राजभवन के बिरसा मंडप में शनिवार को झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल (Governor) पद की शपथ दिलाई गई। झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) अपरेश कुमार सिंह (Aparesh Kumar Singh) ने श्री राधाकृष्णन को राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, महापौर, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। (वार्ता)
Tags :
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


