मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के पोते अरुण गांधी (Arun Gandhi) का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। यह जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे।
अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।
अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी (Manilal Gandhi) और सुशीला मशरुवाला (Mahatma Gandhi ) के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता बने। (भाषा)
Tags :mahatma gandhi
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


