नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ संसद की रणनीति बना रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी पार्टी के सबसे बड़े नेताओं के साथ बैठक की और संसद की कार्यवाही को लेकर रणनीति बनाई। बताया जा रहा है कि उन्होंने संसद में चल रहे गतिरोध पर भी चर्चा की। मोदी की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य नेता शामिल हुए।
दूसरी ओर भाजपा के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- राहुल गांधी को अपने डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर सावरकर पर बोलने की बजाय कोर्ट में अपील करनी चाहिए। कांग्रेस को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। आप घोड़ों की रेस में गधे को दौड़ाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- राहुल गांधी ने पूरे ओबीसी समुदाय का अपमान किया और माफी भी नहीं मांगी। ये लोग कोर्ट का आदेश नहीं मानते। राहुल कभी सावरकर नहीं बन सकते क्योंकि सावरकर कभी छह महीने के लिए फॉरेन टूर पर नहीं गए।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



