सत्रावसान नहीं होने पर खड़गे ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख कर पूछा है कि 13 अगस्त को संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिए गए थे। उसके बद 15 दिन बीत गए हैं लेकिन सत्रावसान क्यों नहीं किया गया है? गौरतलब है कि खड़गे लगातार चिट्ठी लिख कर परिसीमन का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार से कहा है कि वह जबरदस्ती बिल पास कराने का प्रयास न करे। खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी में है कहा है कि 13 अगस्त को...