राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आंध्र में खड़े ट्रक से टकराई कार, छह की मौत

Andhra Pradesh News :- आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार को एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसा नल्लाजेरला मंडल के अनंतपल्ली के बाहरी इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद से राजामहेंद्रवरम जा रही कार में आठ लोग सवार थे। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। पीड़ित राजामहेंद्रवरम के प्रकाश नगर के रहने वाले थे और हैदराबाद से अपने मूल स्थान लौट रहे थे। (आईएएनएस)

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =