Dark Spots: चेहरे पर काले धब्बे न सिर्फ सुंदरता पर दाग लगाते हैं बल्कि कॉन्फिडेंस भी गिराते हैं। खराब Lifestyle के कारण अक्सर लोगों के चेहरे पर Dark Spots हो जाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार डार्क स्पॉट्स का कारण नींद पूरी नहीं होना है। लेकिन आप नींबू की मदद से अपने चेहरे के डार्क स्पॉट्स को कम कर सकती हैं। त्वचा के लिए नींबू काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर, जिन लोगों के चेहरे पर काले धब्बे हैं, उनके लिए ये काफी असरदार होता है। नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन में से ब्लैक स्पॉट्स कम करने में मदद करते हैं।
स्किन समस्याओं से बचाए नींबू
नींबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है। इसके अलावा, नींबू स्किन के दूसरे संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है। अगर स्किन पर लेमन जूस का इस्तेमाल किया जाए तो इससे डेड स्किन सेल्स भी खत्म होते हैं। ये त्वचा की रंगत साफ करने में भी मददगार है। आइए जानते हैं कैसे करें नींबू का उपयोग।
कैसे करें इस्तेमाल?
एक ताजा नींबू लेकर उसे आप दो हिस्सों में काट लें। इसके बाद आप किसी कटोरी में इसका रस मिलाएं। फिर रुई के छोटे से टुकड़े को नींबू के रस में डुबोएं। इसके बाद चेहरे के जिस जगह पर डार्क स्पॉट्स हैं, वहां नींबू का रस लगाएं। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक चेहरे को धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
नींबू का रस चेहरे पर लगाते समय धूप में जाने से बचें। इससे सनबर्न का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, नींबू के रस का इस्तेमाल करने से पहले एक पैच टेस्ट कर लें। इससे आपको ये पता चल जाएगा कि क्या आपकी त्वचा इसे सहन कर सकती है या नहीं।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


