गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और गर्म हवाएं न सिर्फ हमारी त्वचा बल्कि हमारे होंठों को भी प्रभावित करती हैं। इससे होंठ सूखे, फटे और बेजान नजर आने लगते हैं।
ऐसे में यदि आप भी अपने होंठों को फूल की पंखुड़ियों जैसे नरम बनाने के उपायों को तलाश रहे हैं, तो आप सही जगह आ गए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो होंठों को हाइड्रेट रखते हैं।
शरीर को हाइड्रेट रखना न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इससे आपके होंठ भी नेचुरल रूप से मॉइश्चराइज्ड रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डालें।
फलों में पानी और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। तरबूज, खरबूज, संतरा, मौसम्बी जैसे फलों का सेवन बढ़ाएं। यह फल होंठों को नेचुरल लुक देने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।
होंठों पर जमी हुई डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए हफ्ते में एक से दो बार हल्के हाथों से स्क्रब करना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चीनी और शहद का मिश्रण या फिर जैतून का तेल और चीनी का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल का तेल : नारियल का तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है रात को सोने से पहले और दिन में भी आवश्यकतानुसार होंठों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।
एलोवेरा जेल : एलोवेरा जेल न सिर्फ ठंडक पहुंचाता है बल्कि होंठों को हाइड्रेट भी करता है। ऐसे में यदि आपके होंठ ड्राई या फट रहे हैं तो इसपर एलोवेरा जेल लगाने से बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



