राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मूली(Radish): कैंसर से लेकर डायबिटीज तक, जानें इसके 5 शानदार फायदे

मूली (Radish) में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर से लेकर डायबिटीज तक में फायदेमंद होते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। मूली बेहद फायदेमंद सब्जी होती हैं, इसका सेवन सलाद के तौर पर ज्यादा किया जाता हैं। इसके अलावा मूली (Radish) के पराठे और सब्जी भी बनाई जाती हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को ये सब्जी पसंद नहीं होती हैं। थाली में मूली को देखते ही नाक-भौंह सिंकोड़ने लगते हैं। ऐसे लोग मूली के फायदों से अनजान होते हैं।

यह पाचन के लिए अच्छा माना जाता हैं और कई तरह की बीमारियों का खतरा कम करता हैं। मूली (Radish) में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर तक के खतरे को कम कर सकता हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता हैं। इसके कई फायदे हो सकते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

मूली (Radish) में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती हैं, जो इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। मूली शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। मधुमेह के मरीजो के लिए इसका सेवन अच्छा रहता हैं।

मूली (Radish) खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता हैं। इसमें एंटी हाइपरटेनिज़्म गुण पाए जाते हैं, जो हाई बीपी कंट्रोल करने का काम करती हैं। मूली (Radish) में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम भी पाया जाता हैं, जो शरीर में सोडियम पोटेशियम के रेसियो को बैलेंस करने का काम करता हैं।

अगर हमेशा सर्दी और जुकाम-खांसी परेशान करती हैं, तो मूली (Radish) को अपने खाने में शामिल करें। मूली में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कफ को कम करते हैं और इसे खाने से काफी समस्याओं से राहत मिलती हैं। साथ ही मूली (Radish) से शरीर की गंदगी भी दूर होती हैं और इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो किडनी की सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : 

पंत को टी20 विश्व कप टीम में होना चाहिए: संजय मांजरेकर

T20 World Cup के लिए सहवाग ने चुनी भारत की प्लेइंग- XI

Tags :

Leave a comment