नई दिल्ली। एक तरफ प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राएं पुलिस कार्रवाई के विरोध के वीडियो साझा कर रहे हैं और पुलिस को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने शनिवार को नई दिल्ली जिले के डीसीपी के पास एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने राहुल गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट के पास एक विरोध प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करते समय, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें धमकियां दी गईं और उनके खिलाफ हिंसा की गई। भारतीय जनत पार्टी पहले इस आरोप को हवा दे रही है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन कवर कर रही महिला पत्रकार से धक्कामुक्की की।
भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने यह दावा किया कि राहुल गांधी ने पत्रकार को कोहनी मारी और कंधे से पकड़कर खींचा। इससे वह जमीन पर गिर गईं और घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। भाजपा के दिल्ली के उपाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि पत्रकार की बहन ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे भाजपा विधायक उमंग बजाज और स्थानीय नेता प्रतीक शर्मा के साथ अस्पताल पहुंचे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



