नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार को आग लग गई। यह विमान हांगकांग से दिल्ली आ रहा था। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि उड़ान संख्या AI315 के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद उसकी ऑक्सिलरी पावर यूनिट (एपीयू) में आग लग गई।
यह घटना उस समय हुई जब यात्री उतरना शुरू कर चुके थे और सिस्टम के अनुसार एपीयू स्वचालित रूप से बंद हो गया था। इस घटना से विमान को मामूली नुकसान हुआ। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट को जांच के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद से लंदन रवाना होने के बाद क्रैश हो गया था। उसमें 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक यात्री बच पाया।
Tags :Air India
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


