नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में छुट्टी का माहौल होने और कई तरह की पाबंदियों के बावजूद दिल्ली या एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को राजधानी के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा यानी चार सौ से ऊपर रहा। शनिवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ इलाके में एक्यूआई 414 दर्ज किया गया।
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक चार सौ से ऊपर रहा और एक निजी एजेंसी आईक्यूएयर की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषण शहर बन गई है। लाहौर को पीछे छोड़ कर दिल्ली ने सबसे प्रदूषित शहर का तमगा हासिल किया। अब पंजाब और दूसरे इलाकों में पराली जलाना भी कम हो गया है लेकिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



