राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा

नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के ऊपर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है। उनके आरोप लगाने के दूसरे ही दिन असम पुलिस दिल्ली पहुंच गई और दिल्ली पुलिस को साथ लेकर उनके घर पर छापा मारा। हालांकि पवन खेड़ा घर नहीं मिले। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि वे गिरफ्तारी से बचने के लिए हैदराबाद भाग गए। खेड़ा के आरोप लगाने के बाद सरमा की पत्नी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

असम पुलिस के छापे के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘जिन लोगों ने आरोप लगाए थे, वे अब भाग रहे हैं। अखिल गोगोई भी भागेगा। अखिल गोगोई बच्चा है, हमें बड़ी मछलियों को पकड़ना है’। उन्होंने कहा, ‘तीन राज्यों की सरकारों ने कहा है कि डॉक्यूमेंट्स डुप्लीकेट हैं। ये डॉक्यूमेंट्स शायद राहुल गांधी ने पवन खेड़ा को दिए होंगे’।

गौरतलब है कि रविवार, पांच अप्रैल को पवन खेड़ा ने हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा पर आरोप लगाया था कि उनके पास मिस्र, एंटीगा और संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट हैं। हिमंता और उनकी पत्नी ने आरोपों को गलत बताया था। बहरहाल, दिल्ली में छापेमारी के बाद सरमा ने मंगलवार को कहा, ‘वह कल गुवाहाटी से भाग गए। मुझे मीडिया के जरिए पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उनके घर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + two =