राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बजरंग पुनिया को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पहलवान बजरंग पुनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे कांग्रेस छोड़ने को कहा गया है। विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद उनके फोन पर व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए उनको धमकी दी गई। व्हाट्सऐप पर उन्हें विदेशी नंबर से मैसेज आया है, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने उन्हें हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दी।

बजरंग पूनिया को भेजे व्हाट्सऐप मैसेज में लिखा गया है- बजरंग कांग्रेस छोड़ दो, वर्ना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नहीं होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे, हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है, कर लो ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है। बजरंग पुनिया ने इसे लेकर सोनीपत के बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

सोनीपत पुलिस ने कहा कि बजरंग पुनिया की शिकायत मिली है। इसमें बजरंग ने बताया है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर धमकी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि छह सितंबर को बजरंग और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके तुरंत बाद विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दी गई थी। ये दोनों पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले में हुए आंदोलन में काफी सक्रिय थे।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =