राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बलबीर पुंज पंच तत्व में विलीन

Balbir Punj

नई दिल्ली। जाने माने पत्रकार और भारतीय जनता पार्टी के नेता बलबीर पुंज का रविवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका शनिवार को अस्पताल में निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में अनेक पत्रकार, भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री तथा विधायक शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री पुंज एक प्रखर लेखक, चिंतक और विचारक थे, जिन्होंने मीडिया जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी रचनाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति गहरा समर्पण झलकता था और संसद में उनके विचार तथ्यों पर आधारित होते थे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि श्री पुंज ने भाजपा को, खासकर छात्रों और बुद्धिजीवियों के बीच मजबूत करने के लिए लगातार काम किया। प्रधानमंत्री ने श्री पुंज के साथ पुरानी मुलाकातों को याद किया और शोक संतप्त परिवार तथा मित्रों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =