Baramulla Encounter :- उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं। (आईएएनएस)
Tags :Jammu Kashmir
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



