राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बिहार में दो चरणों में चुनाव

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार से लौटने के अगले ही दिन यानी सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को शाम चार बजे दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि पहले चरण छह नवंबर को 121 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को बची हुई 122 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के मतदान के लिए 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 10 से 17 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी, 18 अक्टूबर को छंटनी होगी और 20 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 13 से 20 नवंबर तक नामांकन होंगे, 21 अक्टूबर को छंटनी होगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

चुनाव के ऐलान से वोटों की गिनती तक की पूरी प्रक्रिया 40 दिन चलेगी। पहले चरण का मतदान छठ के एक हफ्ते बाद होगा। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से मुलाकात में कहा था कि चुनाव की तारीखें छठ के आसपास रखनी चाहिए ताकि बाहर से आए ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा ले सकें। बहरहाल, पिछले कई दशक के चुनावों में इस बार के विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया सबसे कम अवधि की होगी। इससे पहले तीन चरण में मतदान हुए थे और 10 नवंबर को वोटों की गिनती हुई थी। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है।

बिहार की 243 सीटों के लिए करीब 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक सौ साल से ज्यादा उम्र के 14 हजार वोटर शामिल हैं। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई सुधारों का जिक्र किया, जो इस बार के चुनाव से लागू हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वोटर बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे। वहां मोबाइल फोन रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ पर 12 सौ से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। उन्होंने मतदान में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत के लिए एक नंबर भी जारी किया। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बिहार की सभी पार्टियों ने इसका स्वागत किया और जीत का दावा किया।

Also Read : सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा के साथ साथ सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है। सभी आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती बिहार के साथ ही 14 नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर में बडगाम और नागरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटसिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की।

 

 

 

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 13 =