राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा ने बंगाल की पहली सूची जारी की

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की घोषणा के अगले दिन भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 294 सदस्यों की पश्चिम बंगाल विधानसभा की करीब आधी सीटों के लिए नाम जारी किए हैं। पहली सूची में 144 नाम हैं। बंगाल विधानसभा में विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। उनको नंदीग्राम के साथ साथ भवानीपुर सीट से भी उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था और बाद में ममता बनर्जी उपचुनाव में भवानीपुर सीट से जीती थीं। शुभेंदु एक बार फिर ममता बनर्जी को चुनौती देंगे। भवानीपुर सीट तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी है। ममता 2011 से 2021 तक लगातार यहां से चुनाव जीत रही हैं। भाजपा ने डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हालदार को टिकट दिया है। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से ही सांसद हैं। भाजपा ने बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से टिकट दिया है।

भाजपा ने बंगाल से पहले केरल में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राज्य की 140 में से 47 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। चंद्रशेखर 2024 लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हार गए थे। गौरतलब है कि रविवार को चुनाव आयोग ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनाव की घोषणा की थी।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =