राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दतिया में बंपर वोटिंग, बांकीपुर पिछड़ा

नई दिल्ली। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद जारी आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के दतिया में करीब 72 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले यह कम है। फिर भी उपचुनाव में इसे अच्छा मतदान माना जाता है। गौरतलब है कि वहां भाजपा ने छह बार के विधायक नरोत्तम मिश्रा की टिकट काट कर उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के घनश्याम सिंह से है। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती जीते थे।

उपचुनाव में सबसे हॉट सीट बिहार की बांकीपुर की सीट है, जहां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जीते थे। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनाव लड़े हैं। उनका मुकाबला भाजपा के नीरज सिन्हा से था। इस सीट पर 35 फीसदी से कम वोटिंग हुई है। पिछले साल हुए चुनाव में वहां 41 फीसदी वोट पड़े थे। राजद की रेखा कुमारी पिछली बार दूसरे स्थान पर रही थीं। इस बार भी उन्होंने चुनाव लड़ा है। हालांकि मुकाबला त्रिकोणात्मक नहीं हो सका।

भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई गुजरात की मांजलपुर सीट पर भी गुरुवार को मतदान हुआ। इस सीट पर भी मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले वाली इस सीट पर शाम छह बजे मतदान खत्म होने तक 37 फीसदी वोटिंग हुई थी।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment