नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है और शनिवार की तरह रविवार को पाकिस्तान की ओर से कोई फायरिंग या हमले की कार्रवाई नहीं हुई है। फिर भी जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती जिलों में सावधानी बरती जाएगी। पंजाब में कल स्कूल खुलने के आदेश हैं, लेकिन पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर, फिरोजपुर और पठानकोट में प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा, गुरदासपुर के बटाला, फिरोजपुर और पठानकोट में आज स्वेच्छा से ब्लैकआउट रखने की एडवाइजरी जारी की गई है।
ऐसे ही राजस्थआन के जैसलमेर में रविवार को रात साढ़े सात से सुबह छह बजे तक और बाड़मेर में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक ब्लैकआउट रखने का फैसला हुआ है। जोधपुर में सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। गौरतलब है कि शनिवार को सीजफायर के बाद सभी सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट का नोटिस वापस हो गया था लेकिन रात आठ बजे के बाद पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद फिर ब्लैकआउट किया गया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




