सेना के जवान सोशल मीडिया इस्तेमाल कर सकेंगे
नई दिल्ली। भारतीय सेना के जवानों को कुछ शर्तों के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई है। सैनिकों और सैन्य अधिकारियों को सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप में फंसाने की घटनाओं के बाद पांच साल पहले इसके इस्तेमाल के नियमों को बहुत सख्त कर दिया गया था। अब कुछ शर्तों के साथ पाबंदी हटाई गई है। नए दिशा निर्देशों के मुताबिक सेना के जवान इंस्टाग्राम पर रील, फोटो और वीडियो देख सकेंगे, लेकिन लाइक, कमेंट करने की अनुमति नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि जवान व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे ऐप्स पर...