राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सेना के जवान सोशल मीडिया इस्तेमाल कर सकेंगे

नई दिल्ली। भारतीय सेना के जवानों को कुछ शर्तों के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई है। सैनिकों और सैन्य अधिकारियों को सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप में फंसाने की घटनाओं के बाद पांच साल पहले इसके इस्तेमाल के नियमों को बहुत सख्त कर दिया गया था। अब कुछ शर्तों के साथ पाबंदी हटाई गई है। नए दिशा निर्देशों के मुताबिक सेना के जवान इंस्टाग्राम पर रील, फोटो और वीडियो देख सकेंगे, लेकिन लाइक, कमेंट करने की अनुमति नहीं है।

यह भी कहा जा रहा है कि जवान व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे ऐप्स पर ऐसी जानकारी साझा कर सकते हैं, जो गोपनीय या संवेदनशील हो। इसके अलावा यूट्यूब और एक्स का इस्तेमाल भी जानकारी के लिए करने की अनुमति दे दी गई है। किया जा सकेगा। कुछ और सोशल मीडिया ऐप्स को लेकर भी सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है। गौरतलब है कि सरकार ने 2020 में संवेदनशील सूचनाएं लीक होने की आशंका के चलते जवानों और अधिकारियों को 89 ऐप हटाने का आदेश दिया था। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, जूम और पबजी शामिल थे।

सेना से जुड़े जानकार सूत्रों का कहना है कि इस बारे में नए दिशा निर्देश कुछ दिन पहले जारी किए गए थे, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। नए दिशा निर्देश भारतीय सेना के सभी रैंकों पर लागू होता है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि सोशल मीडिया के जरिए सेना के जवान यह देश समझ सकें कि दुनिया में क्या हो रहा है और अपने को देश दुनिया की खबरों से अपडेट रखें।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − sixteen =