राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मुंबई से दिल्ली पहुंचे सीजेपी नेताओं को विमान से ही लिया हिरासत मेंं

मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। तीनों नेताओं को विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया।

सीजेपी ने तीनों नेताओं के हिरासत में लिए जाने की जानकारी देते हुए इसकी निंदा की। सीजेपी की ओर से विमान का एक वीडियो साझा किया गया है जिसके अनुसार, विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कुछ महिला पुलिस अधिकारी विमान के अंदर पहुंचीं और तीनों नेताओं से बातचीत कर उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए समझाने का प्रयास किया। 

Also Read : नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर ट्रंप भड़के

हालांकि, बातचीत से बात नहीं बनी और पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास तथा आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। इस दौरान अभिजीत दीपके ने पुलिस से कहा कि देखो देश कहाँ जा रहा है, यह तानाशाही है। हम गिरफ्तार होने के लिए ही आए हैं, कर लो गिरफ्तार।

सीजेपी ने यह भी दावा किया है कि यूट्यूबर और सोशल एक्टिविस्ट ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। पार्टी ने एक पोस्ट में कहा कि “युवा लोगों के सवाल पूछने और गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाने से सरकार डरी हुई है।” इसी तरह पार्टी ने अपनी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिए जाने का दावा किया है। वहीं प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वालों को लगातार पुलिस हिरासत में ले रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने पहले ही स्पष्ट किया था कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment