राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी हैं और केजरीवाल के घर की नहीं हैं। गौरतलब है कि अदालत के दखल देने पर केजरीवाल को राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के नाते 95, लोधी इस्टेट का बंगला आवंटित किया गया।

बहरहाल, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के मन में अभी भी ‘शीशमहल’ रहता है। उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल एक दिन पहले शुक्रवार, 24 अप्रैल को नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे। प्रवेश वर्मा ने कहा है, ‘केजरीवाल लंबे समय से सरकारी बंगले के लिए अदालत जा रहे थे। अब उन्हें 95, लोधी एस्टेट में आवास मिला है। तस्वीरें देखकर हैरानी हुई। जो सादगी की बात करते थे, वे आज लक्जरी में रह रहे हैं’।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सभी फोटो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा, ‘ये फोटोज केजरीवाल के घर के नहीं हैं। अगर यह जानना है कि किसका घर कितना आलीशान है, तो रेखा गुप्ता और एलजी साहब अपने-अपने घर खोलें। केजरीवाल जी भी अपना घर खोलेंगे। इसके बाद जनता खुद तय कर लेगी’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 8 =